नैनीताल। प्रदेश के पहले एस्ट्रो विलेज को पर्यटन विभाग ने निजी हाथों में दे दिया है। अगले दो वर्षों तक निजी संस्था इसका संचालन करेगी। मुख्यालय के समीपवर्ती ताकुला गांव में एस्ट्रो विलेज का निर्माण किया गया। पर्यटन विभाग ने इसे दो वर्षों के लिए 21.51 लाख रुपये प्रतिवर्ष की दर से निजी संस्था को दे दिया है। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। पर्यटक यहां रात में चांद, तारों और दुर्लभ खगोलीय घटनाओं को देख सकेंगे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि एस्ट्रो विलेज का संचालन निजी संस्था करेगी। संवाद