हल्द्वानी। बेस अस्पताल के समीप स्थित नगर निगम के रिक्शा स्टैंड में अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते रिक्शा चालक इस स्टैंड तक नहीं पहुंच रहे हैं और लोगों को रिक्शा खोजने के लिए नैनीताल रोड तक आना पड़ रहा है। पूर्व के वर्षों में इस स्टैंड पर ही रिक्शे खड़े होते थे। हालांकि अब रिक्शों की संख्या पहले से कम हो गई है लिहाजा फड़ वालों ने रिक्शा स्टैंड में ही फड़ लगाने शुरू कर दिए हैं।