फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए दूसरा दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत नैनीताल जिले से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए द्वितीय दल चार दिवसीय यात्रा पर भेजा गया जिसमें 18 महिलाएं व 15 पुरुष कुल 33 लोग शामिल हैं। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि मंगलवार को यात्रा को पर्यटक आवास गृह सूखाताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा नैनीताल से शुरू होकर रानीखेत-कर्णप्रयाग-जोशीमठ-श्री बद्रीनाथ होकर वापस नैनीताल लौटेगी। इस मौके पर पर्यटन विकास के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, भूपेंद्र क्वीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें