फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसडीएम ने रात में हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया

Fri, 01 May 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ढिकुली गांव में रात के समय हो रहे एक अवैध निर्माण को एसडीएम ने रुकवा दिया है। यह निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा था। साथ ही, यह सरकारी नियम के अनुसार नाले से चार फीट की दूरी का उल्लंघन भी था। सूचना मिलने पर एसडीएम ने पहले पटवारी और पुलिस को भेजा लेकिन मकान मालिक ने काम जारी रखा। रात में फिर से लिंटर डालने की तैयारी की खबर मिलते ही एसडीएम गोपाल सिंह चौहान खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काम बंद करवाया। प्रशासन ने मौके से निर्माण में इस्तेमाल हो रही मिक्सर मशीन और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। बृहस्पतिवार को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने उस जगह को सील कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें