रामनगर। रामनगर के ऊंटपड़ाव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का अज्ञात लोगों ने ताला तोड़ दिया। प्रधानाध्याक शबाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को रोज की तरह की स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर चली गई थी। शनिवार सुबह लोगों ने विद्यालय का गेट का ताला तोड़कर परिसर में खड़ी कार में तोड़फोड़ की सूचना दी। आरोप लगाया कि विद्यालय के आसपास नशेड़ी घूमते हैं। इसके चलते बच्चों की सुरक्षा की चिंता हर समय बनी रहती है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व विद्यालय के आसपास नशेड़ियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।