हल्द्वानी। पॉलीशीट वार्ड-पांच की संकरी सड़क पर एक महीने से खड़ा लोनिवि का रोलर हटाने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है। पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया ने बताया कि नैनीताल रोड से वार्ड में जाने वाली सड़क पर रोलर खड़ा कर दिए जाने से हादसे का खतरा बना हुआ था। लोनिवि के एई हरीश जोशी ने बताया कि लोगों की शिकायत के बाद रोलर को हटा दिया गया है।