फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सलड़ी में भारी मलबा आने से तीन घंटे बंद रही सड़क

Mon, 04 Aug 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग में सलड़ी के पास रविवार की शाम चार बजे मूसलाधार बारिश के चलते सड़क पर भारी मलबा आने से सड़क पर तीन घंटे तक यातायात बंद रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मलबे के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सड़क पर मलबा आने की सूचना स्थानीय व्यापारियों ने लोनिवि के अधिकारियों को दी। लोनिवि ने जेसीबी से मलबा हटाकर तीन घंटे बाद शाम करीब सवा सात बजे सड़क पर यातायात सामान्य किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें