फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सरकार और प्रशासन की अनदेखी से नहीं खुल पा रहा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने काठगोदाम-हैड़ाखान-खनस्यू मोटर मार्ग के अभी तक नहीं खुलने पर सरकार, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि को जिम्मेदार ठहराया है। भंडारी ने पांच दिन के भीतर बंद मोटर मार्ग पर यातायात सुचारु नहीं किए जाने पर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भंडारी ने कहा कि मार्ग के बंद होने से भीमताल और ओखलकांडा ब्लॉक की 120 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण, किसान और स्कूली बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। सरकार, प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ग्रामीणों को कोरे आश्वासन देते आ रहे हैं। मार्ग बंद होने से किसानों की फसलें मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं। किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। पशुपालक दुग्ध समिति तक दूध नहीं पहुंच पा रहे हैं। सहालग के चलते दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों को भी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें