फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल से ज्योलीकोट तक सड़क होगी गड्ढा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल से ज्योलीकोट तक सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए एनएच की ओर से अगले महीने मार्च से डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। बता दें कि कुछ महीनों पूर्व नैनीताल- काठगोदाम रोड पर पैच वर्क किया गया था लेकिन एक महीने बाद ही सड़क में हुआ पैच वर्क उखड़ गया और सड़क पर दोबारा गड्ढे उभर आए जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि मौसम ठीक होने के बाद मार्च से नैनीताल से ज्योलीकोट तक 18 किलोमीटर सड़क पर पांच करोड़ की लागत से डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें