हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 107 नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। नर्सों की नियुक्ति उपनल या एवीएसएम सिक्योरिटी एंड आउटसोर्सिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से होगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि एससी के 44, एसटी के 9, ईडब्ल्यूएस के 24 और ओबीसी के 30 पदों पर नर्सों की नियुक्ति होनी है। बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कोशिश की जा रही है कि डॉक्टरों के खली पदों पर भी जल्द नियुक्ति की जाए। साथ ही जानकारी दी कि एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष तक के छात्र-छात्राओं का अवकाश 14 अप्रैल तक रहेगा। इंटर्नशिप करने वाले 107 छात्र-छात्राएं आ गए हैं।