नैनीताल के पंत पार्क में सीरियल ॐमुस्कराने की वजहॐ की शूटिंग का दृश्य।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कलर्स टीवी के सीरियल ‘‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’’ की शूटिंग नैनीताल में शुरू हो गई है। मंगलवार को मल्लीताल स्थित पंत पार्क और नयना देवी मंदिर के पास इस धारावाहिक के कई दृश्य फिल्माए गए। धारावाहिक की मुख्य नायिका की भूमिका में तन्वी मल्हारा पंत पार्क में स्कूटी चलाते नजर आई। इस धारावाहिक में तन्वी को नैनीताल निवासी दिखाया गया है। सीरियल के मुख्य पात्र कुणाल जय सिंह हैं। शूटिंग देखने के लिए मौके पर लोगों की खासी भीड़ उमड़ी रही। (माई सिटी रिपोर्टर)