फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रं लूं ज्या कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रं कल्याण संस्था शाखा हल्द्वानी की ओर से रं मिलन केंद्र में अपने समुदाय की रं भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण को समर्पित अंतरराष्ट्रीय रं लूं ज्या कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें रं भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि 1980 के दशक में स्व. नंदन सिंह लाला एवं रं विद्वानों की ओर से विचार-विमर्श के उपरांत रं लिपि के निर्माण के लिए सम्मानजनक परितोष की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में रं लिपि की खोज और उसके प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से नंदन न्यास की स्थापना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता देव सिंह गर्ब्याल ने की। मुख्य अतिथि द्रोपदी गर्ब्याल एवं कुसुम गर्ब्याल तथा विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह, चंद्र सिंह, उत्तम सिंह, ईश्वर कुटियाल, राम सिंह सोनल, डॉ. गोविंद तितीयाल, जीवन सिपाल, सीमा, अंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें