फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: श्रीराम के जयकारे के साथ निकली शोभायात्रा

Fri, 07 Apr 2023 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हनुमान जन्मोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया गया। श्री लटूरिया महाराज आश्रम में सुंदरकांड का पाठ और शीशमहल रामलीला मैदान से हनुमान जी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। काठगोदाम हनुमान गढ़ी मंदिर में अखंड रामायण पाठ के साथ ही 261 किलो का लड्डू का भोग लगाया गया। जन्मोत्सव पर मंदिरों में पूजापाठ और सुंदरकांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन

शीशमहल स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर मुख्य पुजारी पंकज जोशी ने विधिविधान से पूजा संपन्न कराई। मंदिर में मिट्टी के एक हजार दीये जलाए गए। अनुष्ठान में मंदिर समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ कपकोटी, मुख्य संरक्षक पीडी जोशी विनोद तिवारी, किशोर जोशी आदि मौजूद रहे।
इसके बाद शीशमहल मैदान से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमान आदि की झांकी शामिल रही। शोभायात्रा नैनीताल रोड होते हुए कालाढूंगी चौराहे से क्रियाशाला होते हुए वापस यात्रा शीशमहल जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इधर, गौलापार चोरगलिया में भी श्री नृपतेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जो श्री लोकेश्वर महादेव शिव मंदिर देवला तल्ला कुंवरपुर होते हुए काठगोदाम हनुमान मंदिर पहुंची।

लटूरिया आश्रम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन
हल्द्वानी। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री लटूरिया महाराज आश्रम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम को आरती और अल्पाहार किया गया। इस मौके पर लटूरिया महाराज आश्रम को फूलमालाओं से सजाया गया और मंदिर में विधिविधान के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई।
शाम को सुंदरकांड पाठ के समय भक्तों को फल और लड्डू का प्रसाद बांटा गया। समिति के संरक्षक डॉ. सतीश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विनय टंडन, भवानी शंकर, ललित किशोर पांडे समेत काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। नवीन मंडी के श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें फल, सब्जी आढ़ती और व्यापारी वर्ग ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नीरज प्रभात गर्ग, प्रेम मदान, भुवन चंद्र तिवारी, कैलाश जोशी, दीपक पाठक, जीवन सिंह कार्की, उर्वा दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में सुंदर कांड का आयोजन



हल्द्वानी। अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सुंदरकांड पाठ और भजन कीर्तन हुए। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति महाराज समेत मंदिर से जुड़े पदाधिकारी और ट्रस्टी शामिल हुए। भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थापित देव दर्शन का लाभ उठाया और प्रसाद ग्रहण किया।


रवि रोटी बैंक ने भक्तों में प्रसाद बांटा
हल्द्वानी। डीके पार्क में रवि रोटी बैंक की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर रोटी बैंक के अध्यक्ष तरुण सक्सेना, संजय आर्य, मनीष पांडे, विपिन गुप्ता मौजूद रहे।
-
हनुमान जी के भजनों से मंत्रमुग्ध किया
हल्द्वानी। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने त्रिमूर्ति मंदिर हिम्मतपुर तल्ला में सुंदर कांड पाठ, हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया। भजन गायक मुकेश जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, सुरेश तिवारी और प्रासु मेर ने भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर भुवन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कमलेश शर्मा, पूरन खनी, त्रिभुवन जोशी, तारा शर्मा, गौरव शर्मा, बीरेंद्र बर्गली, राम सिंह डोभाल, खिलानंद चिलकोटी, नंदी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें