फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किच्छा में अंडरपास की कवायद शुरू, डीएम से मिले विधायक बेहड़

Sun, 08 Jun 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
किच्छा में रेलवे फाटक पर अंडरपास लिये जिला​धिकारी नितिन भदौरिया काे पत्र देते विधायक तिलक राज ब
विज्ञापन
किच्छा। महाराणा चौक और पुरानी मंडी के रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिये अंडरपास बनवाने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक तिलकराज बेहड़ ने रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव, मंडल रेल प्रबंधक बरेली को पत्र भेजने के साथ ही डीएम नितिन भदौरिया से मुलाकात कर जाम से होने वाली परेशानियों को बताया। शनिवार को बेहड़ ने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि मंडी में स्थित धार्मिक स्थलों में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालुओं को फाटक पार कर जाना पड़ता है। उन्होंने चार जून को इस स्थान का स्थलीय निरीक्षण किया। रेल मंत्री को भेजे पत्र में बताया कि दिनभर लगभग 15 गाड़ियां लाइन से होकर गुजरती हैं। नगर क्षेत्र में 20 वार्ड हैं। नगर पालिका ने फाटक पार छह एकड़ भूमि में ट्रचिंग ग्राउंड तथा गोशाला प्रस्तावित है। एंबुलेंस और दमकल वाहन भी जाम में फंस जाती हैं। घनी आबादी होने से ओवरब्रिज बनना मुश्किल है। संजय पार्क से लेकर गल्ला मंडी की और अंडरपास बनाए जाने की अपार संभावनाएं हैं। कहा कि एक अधिकारी के रेल से आने के लिये 30 मई को रेलवे फाटक पर दोपहर 3:50 से लेकर लगभग शाम 5:00 तक बंद रखा गया। इसकी जांच की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें