हल्द्वानी। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को सीएमओ ने वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन सभागार में समिति अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोल्डन कार्ड धारकों को ओपीडी में सीजीएचएस की दरों पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने, आयुष्मान एवं वयवंदन कार्ड धारकों को शासन से मिलने वाली सुविधाएं देने, अन्य निजी चिकित्सालयों में भी उक्त शासनादेश की अंतर्गत ओपीडी में सीजीएचएस की दरों को लागू कराने पर सहमति हुई। वहां दायित्वधारी नवीन वर्मा, एसीएमओ डाॅ. श्वेता खर्कवाल, नवीन चंद्र कांडपाल, पीसी जोशी, लीलाधर पांडे, रमेश पांडे आदि मौजूद रहे।र