नैनीताल। बीएसएसवी विद्यालय में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जलागम समिति संस्थान की ओर से भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती ने किया। विशिष्ट अतिथि नेहा आर्या रहीं। कलाकारों ने झोड़ा-चांचरी, छपेली एवं राज्य के लोक नृत्यों पर आधारित कार्यक्रम किए। ओ नंदा सुनंदा तू दैणी है जाए.. से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद आज कुछे मैत जा..., जाग जा चकौरा... आदि गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। किशन लाल के निर्देशन में कार्यक्रम हुए।