फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: तिवारीगांव में प्रधान प्रत्याशी को मिला केवल अपना वोट, प्रधान पद पर लड़े दो भाई; दूसरे को मिले 45 मत

Sat, 02 Aug 2025 12:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तिवारीगांव में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान पद की मतगणना ने लोगों को चौंका दिया। नतीजों की चर्चा का कारण प्रधान पद के एक प्रत्याशी को केवल अपना वोट मिला। जिसके बाद इस खबर की सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों से बनी हुई है।
विज्ञापन
Voting
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तिवारीगांव में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान पद की मतगणना ने लोगों को चौंका दिया। नतीजों की चर्चा का कारण प्रधान पद के एक प्रत्याशी को केवल अपना वोट मिलना रहा। ग्राम प्रधान पद पर लड़ रहे दो चचेरे भाइयों में से एक भाई को 45 तो दूसरे को खुद का एक वोट ही मिल पाया। प्रधान प्रत्याशी को एक ही वोट मिलने के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों से बनी हुई है।

बता दें कि तिवारीगांव में ग्राम प्रधान पद के लिए छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें हिमांशु जोशी को 179, सीमा तिवारी को 73, रोहित कुमार को 45, जीवन सिंह को 14 और मनोज तिवारी को एक वोट मिल पाया। मनोज के एक वोट लाने के साथ उसकी जमानत भी जब्त हो गई। प्रधान प्रत्याशी को एक वोट मिलने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों में चर्चा है कि प्रत्याशी को घर के वोट भी नहीं पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें