फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिना बताए, बिजली कभी आए कभी जाए

Thu, 13 Apr 2023 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
ल्द्वानी। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर भर में अलग-अलग चरणों में अघोषित बिजली कटौती का सिलसला पिछले एक हफ्ते से जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में 16 बार बिजली गई और आई। इससे बीमार, वृद्ध, बच्चे, गृहिणी के साथ ही सभी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दमुवाढूंगा, आरटीओ रोड, नैनीताल रोड और रामपुर रोड के कई हिस्सों में कई चरणों में घंटों अघोषित बिजली कटौती हुई। बिजली गुल होने से इन इलाकों के नलकूपों का संचालन भी ठप हो गया। जिस वजह से गर्मी से जूझ रहे लोगों को पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ा। रात के समय भी विभाग की ओर से कई इलाकों में शटडाउन लिया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि टीपीनगर फीडर में बुधवार को दिन में आधे घंटे के लिए शटडाउन लिया गया। बाद में आपूर्ति बहाल कर दी गई। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिवीजन के ईई डीडी पांगती का कहना है कि कनेक्शन जोड़ने, फ्यूज फटने या अन्य शिकायत पर शटडाउन लिया गया। इससे कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। नियमितच कटौती मुख्यालय के निर्देश पर की जा रही है।
विज्ञापन


आज इन इलाकों में पांच घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

हल्द्वानी। ऊर्जा निगम ग्रामीण डिवीजन के ईई डीडी पांगती ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक कमलुवागांजा सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कठघरिया, ब्लॉक, बिठौरिया, कमलुवागांजा, कुसुमखेड़ा, उंचापुल, मुखानी समेत अन्य इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित होगी। बता दें कि बिजली गुल होने से क्षेत्र की 30 हजार से अधिक आबादी को परेशानी होगी। ईई पांगती ने बताया कि इन इलाकों में विद्युत लाइनें बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिस वजह से शटडाउन लिया जाएगा। संवाद

बार-बार बिजली गुल होने पर दमुवाढूंगा के लोगों का पारा चढ़ा, ईई का किया घेराव
हल्द्वानी। बिजली कटौती से परेशान दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश जताया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि रोज-रोज हो रही बिजली कटौती से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। नलकूपों के ठप होने से पेयजल की भी किल्लत झेलनी पड़ रही है।

क्षेत्रवासियों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शीघ्र अघोषित कटौती बंद नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। वार्ड 37 से पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश और कांग्रेस कार्यकर्ता अल्का आर्य ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी आबादी है। इसके बावजूद यहां आए दिन बिजली गुल रहती है।

उन्होंने दमुवाढूंगा में वार्ड 35, 36 और 37 में बिजली व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विरेंद्र बिष्ट, अमन कुमार, मनोज कुमार, सार्थक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें