भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित प्रबंधन अध्ययन विभाग में मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परिसर की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विभाग के क्रीड़ास्थल जीर्णोद्धार के लिए 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में शैक्षणिक और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अमित जोशी, प्रो. कुमुद उपाध्याय, प्रो वीना पांडे, डॉ ऋषेंद्र, प्रो. अर्चना नेगी, प्रो. अनीता सिंह, डॉ. एचके पंत, डॉ. नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।