फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दमुवाढूंगा के लोगों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के वार्ड 38 के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने सर्वे में अपने वार्ड का भी नाम जोड़े जाने की मांग की।एसडीएम से मिलने से पहले सभी लोग विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर गए और ज्ञापन दिया। विधायक ने कहा कि दमुवाढूंगा क्षेत्र को उनकी मां स्व. इंदिरा हृदयेश ने बसाया था। दमुवाढूंगा मालिकाना हक में इनका नाम भी जोड़ा जाना चाहिए। वहां मन्नू गोस्वामी, मनोज खुल्बे, नितिन खुल्बे, अंजू आर्य, गोपाल राम, सुनीता मेहरा आदि थे। एसडीएम राहुल शाह ने कहा कि 2016 के बाद के लोगों को भूमिधरी का अधिकार मिलेगा। जो सर्वे किया जा रहा वो वार्ड के नहीं बल्कि मानचित्र के हिसाब से ही किया जाएगा। 2016 में 225 हेक्टेयर भूमि का नक्शा भेजा गया है। जो आदेश जारी हुआ था उसी हिसाब से कार्य करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें