फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तराखंड के पेंशनर्स की नजर यूपी में होने वाली बैठक पर टिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पेंशन के राशिकृत भाग के पुनर्स्थापन के लिए यूपी शासन की ओर से गठित कमेटी की बैठक 25 अगस्त को लखनऊ में होनी है। उत्तराखंड के पेंशनरों की नजर इस बैठक पर टिकी हैं । उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष सेवानिवृत असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि पेंशन के राशिकृत भाग के पुनर्स्थापन के परीक्षण के लिए सबसे पहले उत्तराखंड सरकार ने पिछले साल 11 नवंबर को निदेशक कोषागार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है लेकिन पेंशनर संगठनों के साथ कोई बैठक नहीं हुई है। पेंशनर्स की नजर यूपी में होने वाली बैठक पर टिकी हैं ताकि वहां होने वाले फैसले को आधार बनाकर उत्तराखंड सरकार पर भी दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें