हल्द्वानी। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 (वस्तुनिष्ठ प्रकार) 29 नवंबर रविवार को दो पालियों में होगी। इसके लिए शहर में 21 केंद्र बनाए गए हैं। नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने पीसीएस प्री परीक्षा को संपन्न कराने के लिए ललित आर्या महिला इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यूनिवर्सल कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल डहरिया, दीप्ति पब्लिक स्कूल, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, एचएन इंटर कॉलेज हल्द्वानी, राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर कुसुमखेड़ा, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कमलुवागांजा, क्वींस पब्लिक स्कूल, हिमालया विद्या मंदिर, वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिम्मतपुर तल्ला, दून पब्लिक स्कूल, बीरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केवीएम पब्लिक स्कूल, गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल, खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज, हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर व निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू रहेगी।