फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ठंड के चलते यात्रियों की संख्या घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बढ़ती ठंड के बीच रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इस कारण दिल्ली रूट से तीन रोडवेज बसें हटाई गईं हैं।रामनगर डिपो से 18 बसें दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, जयपुर, मुरादाबाद आदि क्षेत्रों में जाती हैं। ठंड लगातार बढ़ रही है ऐसे में रोडवेज डिपो में यात्रियों की संख्या घट रही है। परिवहन निगम को सबसे ज्यादा आमदनी दिल्ली रूट से होती है। इस रूट पर यात्रियों की संख्या कम पड़ रही है। पिछले 10 दिन से जो ठंड बढ़ी है उसका असर जरूर दिखाई देने लगा है। रामनगर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या कम होने पर रूट पर बसें हटाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें