हल्द्वानी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की नई जिला कार्यकारिणी की जल्द गठित की जाएगी। रविवार को संघ के प्रांतीय पदाधिकारी हीरा सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में शीघ्र ही जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। शिक्षक हितों को बढ़ावा देने और उनकी समस्याओं को हल कराने पर जोर दिया गया। वहां जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री एलडी पाठक, भगत सिंह नेगी, सुनीता भट्ट, चारू चंद्र, हितेश तिवारी आदि थे। माई सिटी रिपोर्टर