फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बने कातिल: जंगल में पार्टी मनाने गए युवक की साथियों ने मिलकर की हत्या, घर के पास फेंका शव

Tue, 30 Aug 2022 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी

सार

सोमवार सुबह अंत्येष्टि की तैयारी चल रही थी। लोग शव यात्रा लेकर चल पड़े। इस बीच मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान दिखे तो किसी ने कालाढूंगी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मृतक की बदहवास पत्नी और बच्चे - फोटो : KALADUNGI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकलुवा क्षेत्र के जंगल में पार्टी करने गए युवक की उसके साथियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव मृतक के घर के पास फेंक दिया। परिजन समान्य मौत मानकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो हत्या का खुलासा हुआ। केस दर्ज कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कालाढूंगी थाना अंतर्गत चकलुवा के विदरामपुर निवासी नवीन चंद्र जोशी (35) पुत्र गणेश दत्त जोशी, शेर सिंह और नीरज रविवार को घर से एक किलोमीटर दूर जंगल में पार्टी करने गए थे। देर शाम तक नवीन घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रविवार रात करीब एक बजे नवीन का शव घर के पास पड़ा मिला। परिजनों ने सोचा कि अत्यधिक शराब पीने और बारिश में पड़े रहने से मौत हुई है।

सोमवार सुबह अंत्येष्टि की तैयारी चल रही थी। लोग शव यात्रा लेकर चल पड़े। इस बीच मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान दिखे तो किसी ने कालाढूंगी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि जांच में हत्या का शक हुआ। मृतक के भाई कैलाश चंद्र की तहरीर पर केस दर्ज किया। इस पर दो आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया है। एक हत्यारोपी शेर सिंह सेना में नौकरी करता था। कुछ समय बाद उसने नौकरी छोड़ दी और अब घर पर ही रहता है। मृतक नवीन की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी डेढ़ वर्ष की बेटी है और पत्नी छह माह के गर्भ से है। नवीन मेहनत मजदूरी करता था।

शराब के नशे में हुई गाली गलौच
हल्द्वानी। पुलिस के अनुसार, नवीन और उसके साथी जंगल में गए और वहां शराब की पार्टी शुरू कर दी। शराब के नशे में नवीन का दोस्तों के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। आपस में गाली गलौज होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने गला दबाकर नवीन को मार डाला। किसी को शक न हो, इसलिए हत्यारोपी नवीन का शव लेकर उसके घर के पास पहुंचे और वहीं फेंक दिया। उनका सोचना था कि परिजन सोचेंगे कि ज्यादा शराब पी लेने से नवीन की मौत हुई है।

अगर नहीं मिलती सूचना तो हो जाता अंतिम संस्कार
नवीन के परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए रानीबाग की ओर चल दिए थे। इस बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई और अंतिम यात्रा रुकवा दी तब तक शव यात्रा लामाचौड़ तक पहुंच गई थी। अगर सूचना मिलने में एक घंटे की देरी हो जाती तो नवीन का अंतिम संस्कार कर दिया जाता।

पुलिस को जब सूचना मिली कि विदरामपुर निवासी एक युवक का अंतिम संस्कार होने जा रहा है और उसके शव पर मारपीट के निशान हैं तो पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि युवक की हत्या हुई है। हत्यारोपियों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

-हरबंस सिंह, एसपी सिटी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें