रामनगर। कोसी रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास मौजूद कौशल्या घाट का नगर पालिका जीर्णोद्धार कराएगी। मार्च तक घाट बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
नगर पालिका के ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि बालाजी मंदिर के पास कौशल्या घाट लंबे समय से जर्जर हालत में था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर बोर्ड बैठक में जीर्णोद्धार का प्रस्ताव रखा था। बोर्ड की ओर से 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। टेंडर प्रक्रिया के बाद जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सीढ़ियों, घाट, पूजा स्थल और चेंजिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा।