फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पार्किंग और टोल प्रबंधन के लिए पालिका ने जारी किए टेंडर

Thu, 09 Apr 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पिछले एक साल से पालिका की ओर से स्वयं संचालित किए जा रहे टोल और पार्किंग स्थलों को अब पारदर्शी व्यवस्था के तहत ठेके पर देने का निर्णय लिया गया है। उच्च न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पालिका ने इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर पालिका के इस कदम से न केवल राजस्व में वृद्धि होगी बल्कि पर्यटकों को भी पार्किंग और टोल केंद्रों पर अधिक सुविधा मिल सकेगी। पालिका की ओर से जारी तीन अलग-अलग टेंडरों की न्यूनतम बेस वैल्यू 15 करोड़ रुपये से अधिक रखी गई है जो शहर के विकास कार्यों के लिए एक बड़ा वित्तीय आधार बनेगा। अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के अनुसार तल्लीताल, फांसी गधेरा व बारापत्थर में टोल, डीएसए पार्किंग व बीडी पांडे, बारापत्थर, अंडा मार्केट पार्किंग तीन अलग-अलग टेंडर निकाले गए है। 15 दिन बाद टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें