हल्द्वानी। शहर में काठगोदाम और नैनीताल रोड पर दिन के समय 15 मिनट रिमझिम बारिश रही। मुखानी से इधर कुसुमखेड़ा, रामपुर रोड आदि आधे इलाके में मौसम शुष्क रहा और धूप के कारण उमस बनी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में नैनीताल और बागेश्वर आदि पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बुधवार को हल्द्वानी अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 19.1 और न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद