फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सफाई के लिए नगर निगम ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
सफाई कर्मियों की हड़ताल के चले कैमू स्टेशन के निकट सड़क पर फैला कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम मुस्तैद हो गया है। निगम के अधिकारियों ने 22 चालकों को बुलवाकर 22 वार्डों में कूड़ा गाड़ियां भेजीं। उधर कुछ वार्डों में पार्षद खुद कूड़ा गाड़ी लेकर पहुंचे। निगम की जेसीबी भी कूड़ा उठाने में जुटी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम की टीम ने नैनीताल रोड, मुखानी रोड, कालाढूंगी रोड अधिकतकर कूड़ाघरों को साफ कराया। सुबह सात बजे नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल निगम की टीम के साथ भोलानाथ गार्डन स्थित निगम की पार्किंग में पहुंचे। उन्होंने चालकों को फोन कर काम पर बुलाया। 22 चालक गाड़ियां लेने पहुंचे। निगम के अधिकारियों ने उन्हें वार्डों में भेज दिया। उसके बाद जेसीबी से नैनीताल रोड और काठगोदाम का कूड़ा उठवाया। साथ ही मुखानी, बरेली रोड, रामपुर रोड के कूड़ेदान भी साफ कराए गए। इधर दो जेसीबी और दो टिप्पर बनभूलपुरा क्षेत्र से कूड़ा उठाने में लगाए गए।
उधर, पार्षद मनोज जोशी और धरमवीर डेविड ने अपने-अपने वार्डों में कूड़ा गाड़ी चलाई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कांडपाल कूड़ाघरों में झाड़ू लगाते नजर आए। इस दौरान सफाई निरीक्षक अमोल असवाल और चतर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें