फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। चांदनी चौक घुड़दौड़ा स्थित पेड़ से राजमिस्त्री का शव लटका मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से पीलीभीत जिले के मुंडिया दुलारा बरखेड़ा निवासी संजीव कुमार (26) चांदनी चौक घुड़दौड़ा गांव में भूपेंद्र सिंह बिष्ट के मकान में किराये पर रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार सुबह शौच करने के लिए गए ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखकर घटना की जानकारी दी। गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत कुमार राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ से राजमिस्त्री के शव को नीचे उतारा। पूछताछ में पता चला कि संजीव सात साल से यहां रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। होली से वह लगातार शराब पी रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर संजीव के पिता राजकुमार मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि संजीव की शादी नहीं हुई थी। करीब तीन साल से वह घर नहीं आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें