हल्द्वानी। प्राथमिक विद्यालय देवलचौड़ में शनिवार को प्रवाह परिवार की ओर से आयोजित बाल काव्य सम्मेलन में करीब 40 बच्चों ने कविताओं और स्वरचित रचनाओं की प्रस्तुति दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कंक्रीट के जंगलों के बजाय हरित धरती बनाने का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि पार्षद राजेश पंत ने विद्यार्थियों को संस्कार और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या पुष्पा सुयाल ने बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। यहां प्रवाह परिवार के संस्थापक हिमांशु पाठक, डॉ. आभा सिंह भैसोड़ा आदि रहीं। संवाद