फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नन्हे मुन्नों ने समझायी पेड़ों की पीड़ा

Sat, 25 Mar 2023 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। लालडांठ स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इसका विषय संस्कार रखा गया। नन्हे-मुन्नों ने पेड़ों की पीड़ा पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर हरियाली बचाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक बंशीधर भगत और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने किया। बच्चों ने पहले गणेश वंदना की उसके बाद देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और स्थानीय संस्कृति पर नृत्य पेश किए। साल भर के कार्यक्रम के आधार पर टैगोर सदन को पहला, गांधी सदन को दूसरा, नेहरू सदन को तीसरा और शास्त्री सदन को चौथा स्थान मिला। अनिकेत नेगी और माही राठौर को सर्वोत्तम विद्यार्थी का पुरस्कार मिला। मौके पर प्रधानाचार्य शांति जीना, खुशबू बिष्ट, नीतू बिष्ट, ज्योति रावत, हेमलता तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें