भीमताल। उत्तराखंड के पूर्व प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद से देश भर में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर फिर विरोध होने लगा है। इस पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि कानून सर्वोपरि है और अंकिता बेटी का हमें बहुत दुख है। अंकिता उत्तराखंड और देश की बेटी है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हमारा नारा है और उसके साथ जो हुआ वो गलत हुआ। अंकिता के अपराधियों को पूरी तरह से सजा मिली है और सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सांसद ने कहा कि दुष्यंत गौतम के मामले में साक्ष्य नहीं मिलने की बात सामने आई है और उन्होंने लिखित में कोई एफिडेविट भी दिया है कि उन तारीखों में वह यहां नहीं थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर पहलू पर सजग रहती हैं और प्रजातंत्र में किसी को कहने का हक है लेकिन उसके ऊपर कानून के तहत किसी पर कोई भी आरोप लगता है वो आ रहे हैं या नहीं आ रहे हैं यह देखना न्यायालय का काम है।