फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं-वडोदरा विशेष गाड़ी का इस दिन रहेगा स्थायी ठहराव

Fri, 12 Jun 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉक कार्य चल रहा है। इस कारण कुछ विशेष ट्रेनों के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार लालकुआं से वडोदरा जाने वाली विशेष गाड़ी संख्या 09120 प्रभावित होगी। यह गाड़ी 15 और 22 जून को लालकुआं से चलेगी। ट्रेन सुबह 10:55 बजे छायापुरी स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद 11:00 बजे वडोदरा के लिए रवाना होगी। इसी तरह, वडोदरा से लालकुआं आने वाली विशेष गाड़ी संख्या 09119 भी प्रभावित है। यह ट्रेन 21 जून को वडोदरा से चलेगी। यह छायापुरी स्टेशन पर शाम 17:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 17:50 बजे लालकुआं के लिए छूटेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें