फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन नवंबर तक चलेगीी

Wed, 09 Sep 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। आगामी पर्वों को देखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआं-राजकोट ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इस ट्रेन का मार्ग, समय, रेक संरचना और ठहराव पूर्व की तरह ही रहेगा। रेलवे के अनुसार 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 29 नवंबर तक बढ़ाया गया है। ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी और इसके नौ अतिरिक्त फेरे होंगे। वहीं 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 30 नवंबर तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को चलेगी और नौ अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें