फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कातिल जाएगा सलाखों के पीछे, निर्दोष तेंदुए खुली हवा में लेंगे सांस

Thu, 15 Jan 2026 10:27 AM IST
गायत्री जोशी हरीश चंद्र पांडे

सार

नैनीताल के भीमताल ब्लॉक में एक महीने में तीन महिलाओं की मौत के बाद पकड़े गए तीन तेंदुओं में से असली आदमखोर की पहचान डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में एक महीने में दहशत और मौतों के गुनहगार तीन तेंदुए सलाखों के पीछे तो हैं लेकिन असल हत्यारे का बेनकाब होना बाकी है। वन विभाग के अनुसार तीनों तेंदुए के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। घटनास्थल पर मिले तेंदुए के बाल और लार के नमूनों की जांच से फैसला होगा कि कौन सा तेंदुआ रेस्क्यू सेंटर में उम्रकैद काटेगा और निर्दोष जंगल की खुली हवा में सांस लेगा। इन तेंदुओं के कारण हजारों की आबादी की नींद उड़ी हुई है।

धारी और ओखलकांडा क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए की ओर से तीन महिलाओं को मारा जा चुका है। विभाग की ओर से दस दिन पूर्व धारी क्षेत्र से एक तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया था। बुधवार को वन विभाग ने दीनी तल्ली और बिचखाली क्षेत्र से दो तेंदुओं को पिंजरे में फंसाया है। विभाग को उम्मीद है की दीनी तल्ली में पकड़ा गया तेंदुआ ही आदमखोर हो सकता है। हालांकि विभाग पकड़े गए तेंदुओं के डीएनए सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजेगा। देहरादून से रिपोर्ट आने के बाद भी पता चल पाएगा कौन असली आदमखोर था।

ऐसे बिछाया जाल

 

 

50 किमी के एरिया में करीब 80 वनकर्मी हर वक्त रहे मौजूद

 

मचान बनाकर आदमखोर की मूवमेंट पर रखी नजर

 

8 लाइव कैमरे हर वक्त अधिकारी, कर्मचारियों के मोबाइल से कनेक्ट रहे

 

जंगल की सीमा खत्म होने वाले स्थानों पर हर वक्त वनकर्मियों की पैनी नजर

डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन आदमखोर तेंदुआ था। आदमखोर को रेस्क्यू सेंटर या जू में रखा जाएगा। निर्दोष तेंदुए को विभाग और डॉक्टर की टीम के परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा।-आकाश गंगवार, डीएफओ नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें