फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से हत्यारोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के वार्ड बी से शनिवार सुबह हत्यारोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हत्यारोपी की सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मियों की लापरवाही से सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर पोल खुल गई है। हल्द्वानी पुलिस की मदद से सितारगंज पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार फरार आरोपी विप्लव सरकार उर्फ रवि पुत्र भवानी ने 26 जून को शक्तिफार्म रुद्रपुर जेलकैम्प गांव में बहने वाली सूखी नदी में पूर्व वर्धमान थाना अम्बिका कालना पश्चिम बंगाल निवासी सुशांत सरकार की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी विप्लव सुशांत का मोबाइल, एटीएम लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को जेल ले जाने से पहले कोरोना जांच के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में लाई थी। लेकिन चार सिपाहियों की तैनाती के बावजूद आरोपी भागने मे सफल हो गया। आरोपी के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। कोतवाल संजय कुमार ने बताया पुलिस की पूरी टीम आरोपी की तलाश में जुटी है, सीसीटीवी कैमरे में आरोपी गेट से बाहर को जाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें