नैनीताल। विकासखंड कार्यालय कोटाबाग में आठ जून को आयोजित होने वाले एक दिवसीय रोजगार मेले को स्थगित कर दिया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से मेले का आयोजन होना था। किन्हीं कारणों के चलते रोजगार मेले में नौकरी देने वाली कंपनी हिस्सा नहीं ले पा रही है। इसके चलते मेले को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। माई सिटी रिपोर्टर