फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सिंचाई विभाग ने क्षतिग्रस्त नहरों का निरीक्षण किया

Wed, 22 Apr 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बलियानाला क्षेत्र में नहरों के क्षतिग्रस्त होने और चोक होने की ग्रामीणों की शिकायत पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता डीके सिंह के निर्देश पर सहायक अभियंता मनमोहन सिंह बिष्ट और अवर अभियंता गायत्री तिवारी ने ढाकाखेत-सरियाताल सहित अन्य नहरों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि बलियानाला में चल रहे सुरक्षा कार्य के कारण नहरों में रेता-बजरी भर रही है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है और सिंचाई भी बार-बार बाधित हो रही है। सहायक अभियंता बिष्ट ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए नहर हेड के पास एक बड़ा पक्का चैंबर बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने अवर अभियंता को इन कार्यों का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों को अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें