हल्द्वानी। कंबाइंड पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सीआईएमएस) और उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटीलिटी मैनेजमेंट (यूआईएचएमटी) आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करेगी।
मंगलवार को इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्था के अध्यक्ष और अधिवक्ता ललित जोशी ने बताया कि संस्थान की ओर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क उच्च शिक्षा दिलाई जाएगी। प्रदेश से प्रतिवर्ष 300 विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। www.cimsrdoon.com पर जाकर छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि इस श्रेणी में राज्य आंदोलनकारियों के आश्रित, आपदाग्रस्त विद्यार्थी, कोविड महामारी में अनाथ हुए बच्चे, लोक कलाकारों के बच्चे, शहीदों के परिजन, पत्रकारों के बच्चों को शामिल किया गया है। संस्थान के माध्यम से विद्यार्थियों को पीजी, यूजी पैरामेडिकल कोर्स, मैनेजमेंट कोर्स, पीजी डिप्लोमा कोर्स, आईटी कोर्स करने का मौका मिलेगा।
प्रेस वार्ता में अभिनेता हेमंत पांडे, लोक कलाकार प्रह्लाद मेहरा, संदीप केडिया, डीके पंत, नवीन टोलिया, हीरा सिंह बिष्ट, महेश जोशी, समित टिक्कू, शैलेंद्र दानू आदि मौजूद रहे। संवाद