फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धारी की निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख समेत प्रधानों ने थामा भाजपा का दामन

Sat, 13 Dec 2025 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। हिमगिरी स्टेडियम लेटीबुंगा में शुक्रवार को भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में धारी की निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख भावना समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्लॉक प्रमुख भावना, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बृजवासी, कनिष्ठ उप प्रमुख गीता बिष्ट समेत 12 से अधिक ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सीएम ने कहा कि विकास की नीतियों से प्रभावित होकर जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भाजपा से जुड़ रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख भावना ने कहा कि भाजपा से जुड़कर धारी क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने के प्रयास करेंगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, महामंत्री रंजन बर्गली, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, नितिन राणा, मनोज भट्ट, कृष्णा कुमार, अंकित पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें