रामनगर। रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय को व्यवस्थाओं के लिए पीआरडी जवानों की मांग डीएम की ओर से खारिज हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने पांच पीआरडी जवानों की मांग की थी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा ने बताया कि पीआरडी जवानों के लिए बीते दिनों हुई बैठक में भी प्रस्ताव रखा था लेकिन जिला पंचायत का बजट खत्म होने के चलते डीएम ने मार्च के बाद पीआरडी जवानों की तैनाती के लिए कहा है।