फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्वारब में दोनों तरफ से काटी जा रही पहाड़ी

Wed, 01 Jan 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच दिन बाद भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। क्वारब पुल के पास की पहाड़ी पर मंगलवार को एनएच विभाग ने पहाड़ी के दोनों ओर मशीन लगाकर मलबे को गिराने का काम जारी रखा। क्वारब के पास सड़क में भू-धंसाव होने से सड़क पर यातायात बंद होने के चलते वाहन चालकों और यात्रियों को रानीखेत और शहरफाटक होते हुए अतिरिक्त सफर तय कर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कारोबार भी चौपट पड़ा है, जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहाड़ी के कटान के दौरान पैनल भू-वैज्ञानिक आरसी उपाध्याय, एनएच रानीखेत के जेई जगदीश पपनै, अंकित सुयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें