फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: साढ़े आठ बजे तक अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचे अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय का 20वां दीक्षांत समारोह चार नवंबर यानि आज डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में आयोजित होगा। विवि प्रशासन ने इसमें आमंत्रित सभी अतिथियों, पदक प्राप्तकर्ताओं, संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों को प्रातः साढ़े आठ बजे तक अपने निर्धारित स्थानों पर आने का अनुरोध किया है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया दीक्षांत समारोह में प्रवेश केवल एटीएम गेट और तल्लीताल गेट से ही दिया जाएगा। एएन सिंह गेट से प्रवेश पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। साथ ही सभी को अपने साथ कोई वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें