फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम धानक की करतूत: धानक बच्चों के साथ करता था मारपीट, संस्था से निकालने की देता थी धमकी

Wed, 25 Oct 2023 02:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

दृष्टिबाधित संस्थान में बच्ची से यौन शोषण करने का मामला सामने आने के बाद हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। संस्था के सूत्रों से पता चला कि धानक संस्था में खुद को मालिक समझता था। उसे लगता था जो मैं कहूं वही होगा।
विज्ञापन
आरोपी श्याम धानक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्याम धानक की करतूत पीड़िता ने संस्था की एक कर्मचारी को बताई थी। शिकायत के बाद महिला कर्मचारी ने धानक को चेतावनी भी दी थी। धानक संस्था में पावर में था तो कर्मचारी भी कुछ नहीं कर सकी। शिकायत से गुस्साए धानक ने पीड़िता बच्ची के साथ मारपीट की थी। साथ ही संस्था से निकालने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन


दृष्टिबाधित संस्थान में बच्ची से यौन शोषण करने का मामला सामने आने के बाद हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। संस्था के सूत्रों से पता चला कि धानक संस्था में खुद को मालिक समझता था। उसे लगता था जो मैं कहूं वही होगा। वह जब संस्था की बैठक लेता था तो उसमें संस्था के सदस्यों की संख्या कम ही रहती थी।

वह हर बैठक में सबकी राय लेता था लेकिन वहीं करता था जो उसे ठीक लगता था। संस्था के सदस्य कई व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहते थे लेकिन धानक की मनमानी के आगे किसी की नहीं चलती थी।
विज्ञापन


संस्था में कई लोग जुड़ने के लिए आ रहे हैं लेकिन यहां उसी को लिया जाएगा जो योग्य होगा। यह संस्था नेतागिरी के लिए नहीं है, लोग बेवजह दबाव की राजनीति यहां न करें। - सविता लाहोटी, संस्था अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें