नैनीताल के आल सेंट्स कालेज में प्रस्तुति देती जोधपुर से आई छात्राएं
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में चल रहे सांस्कृतिक विनिमयन कार्यक्रम के तहत मेजबान ऑल सेंट्स कॉलेज और अतिथि विद्यालय राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर की छात्राओं ने अपने-अपने राज्यों के लोकनृत्य, लोकगीत पेश कर समा बांधा। जोधपुर की छात्राओं ने ‘घूमर’ गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। ऑल सेंट्स की छात्राओं ने थल की बजारा और तेरो लहंगा गीतों पर नृत्य कर वाहवाही बटोरी। शाम को छात्राओं के बीच बास्केटबाल मैच भी खेला गया। इससे पूर्व ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या किरण जरमाया ने सभी अतिथि छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर की प्रधानाचार्या नीरा सिंह को भी धन्यवाद दिया। (माई सिटी रिपोर्टर)