रामनगर। बीते दिनों हरिद्वार में बाघों के शिकार के बाद वन विभाग ने संदिग्ध गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके क्रम में वन विभाग की टीम ने ट्रेन से रामनगर आने वाले लोगों की चेकिंग की। शनिवार को पार्क वार्डन बिंदर पाल के नेतृत्व में काॅर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी, सर्पदुली रेंज और सुरक्षा इकाई टीम ने रामनगर के रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर मैटल डिटेक्टर उपकरण के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया। बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान किसी प्रकार की कोई संदिग्धता नही पाई गई। इस दौरान वन दरोगा दर्शन सिंह बिष्ट, संदीप सिंह, पंकज रावत, महेश सिंह बौड़ाई, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद