हल्द्वानी। बरसात थमने के बाद भी गौला पुल को खतरा बना हुआ है। नदी का पानी पुल के पिलर को बचाने के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार की ओर कटाव कर रहा है। कार्यदायी संस्था एनएचएआई की ओर से शनिवार को पॉकलैंड मशीनों से सुरक्षा उपाय किए गए। इस दौरान बहाव रोकने के लिए मशीनों से ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। नदी पर बने चेकडैम के ब्लाॅक भी अपनी जगह से खिसक गए हैं। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक विकास मित्तल ने बताया कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है। नदी का बहाव रोकने के लिए मशीनें लगाकर कार्य किया जा रहा है।