नैनीताल। जिला पंचायत की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक शनिवार को होगी। अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि बैठक नैनीताल क्लब के सभागार में सुबह 11:00 बजे से होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इसके लिए अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट समेत सभी 25 सदस्यों को सूचना भेजी जा चुकी है। सभी से बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई है।