फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal News: शादी के लिए छुट्टी पर गई महिला डॉक्टर पांच माह बाद भी नहीं लौटी, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब

Sat, 26 Jul 2025 10:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

शादी की छुट्टी पर गई भीमताल सीएचसी केंद्र महिला डॉक्टर ने पांच महीने बाद भी ज्वाइन नहीं किया। महिला डॉक्टर के अस्पताल में नहीं आने पर विभाग की ओर से महिला डॉक्टर को नोटिस भेज ड्यूटी में वापस क्यों नहीं आने का कारण पूछा गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी की छुट्टी पर गई भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक महिला डॉक्टर पांच ने महीने बाद भी ज्वाइन नहीं किया। महिला डॉक्टर के अस्पताल में नहीं आने पर भीमताल सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला डॉक्टर को नोटिस भेज ड्यूटी में वापस क्यों नहीं आने का कारण पूछा गया है। महिला डॉक्टर की ओर से कोई भी जवाब स्वास्थ्य विभाग को नहीं दिया जा रहा है।

विभाग की ओर से महिला डॉक्टर को कई बार फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से भी संपर्क किया जा चुका है लेकिन वह जवाब नहीं दे रही हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी नाराजगी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पंत ने बताया कि भीमताल सीएचसी में तैनात एक महिला डॉक्टर जनवरी में शादी की छुट्टी पर गई थी। अब तक वह ड्यूटी पर नहीं लौटीं हैं। सीएचसी और विभाग के नोटिस का जवाब नहीं दिया जा रहा है। महिला डॉक्टर की ओर से जवाब नहीं दिया गया तो उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें